CM Corner

CM धामी से मिलीं सपना राणा, अब जर्मनी में करेंगी लाखों की नौकरी

Pushkar Singh Dhami& Sapna Rana
Ad

Pushkar Singh Dhami : Germany Job : Sapna Rana : उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। टिहरी गढ़वाल की युवा नर्स सपना राणा ने मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से जर्मनी में शानदार नौकरी हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

बुधवार को सपना राणा ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सपना राणा ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण लिया। भाषा परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद उन्हें Hamburg के प्रसिद्ध Schon Klinik अस्पताल में नर्स के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें हर महीने 3060 यूरो यानी करीब 3.30 लाख रुपये वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत संचालित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ युवाओं को भाषा प्रशिक्षण देकर विदेशों में नौकरी के लिए तैयार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल युवाओं को Japan और Germany जैसे देशों में रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक 65 से अधिक युवाओं को जापान में रोजगार मिल चुका है।

कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने कहा कि जर्मनी में नर्सिंग सेक्टर में युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार युवाओं को तैयार कर रही है।

सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल, टिहरी गढ़वाल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के स्टेट नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई की। आज उनकी सफलता प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top