Uttarakhand News

ओखलाकांडा के सतीश ने गरीबी को पीछे छोड़ते हुए उत्तीर्ण की UCG की परीक्षा,युवाओं के लिए बने आदर्श

Ad

ओखलाकांडा के सतीश ने गरीबी को पीछे छोड़ते हुए उत्तीर्ण की UCG की परीक्षा,युवाओं के लिए बने आदर्श

ओखलाकांडा: हाल ही में यूजीसी नेट की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए है। इसमें उत्तराखंड के एक होनहार युवक ने सफलता हासिल की है और नेट की परीक्षा संस्कृत विषय से क्रैक कर ली है। नेट की परीक्षा में हर वर्ष सैकड़ो विद्यार्थी बैठते हैं और इसको क्रैक करना बेहद कठिन माना जाता है। मगर उत्तराखंड के एक होनहार युवक के अंदर पढ़ाई की ललक के कारण उसकी नेट की परीक्षा पास कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सतीश चंद्र पनेरु मूल रूप से ओखलाकांडा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सभा डालकन्या के निवासी हैं और एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। आर्थिक परिस्थिति खराब होने के कारण उनके पांच भाई और बड़ी बहने आठवीं से आगे की पढ़ाई जारी नहीं कर सके। लेकिन सतीश ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:विरोध प्रदर्शन जारी,उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे हरिद्वार के सैकड़ों किसान

यह भी पढ़े:उत्तराखंडवासियों को 60 सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बनाया एप,15 दिसंबर से देगा सेवा

सतीश ने दसवीं की पढ़ाई राज्य के इंटर कॉलेज भोलापुर से की। उनके अंदर पढ़ाई की इस ललक को देखते हुए एक परिचित ने सतीश को हरिद्वार बुलाया जहां पर सतीश ने पंडिताई कर्म करने वाले लोगों के सहायक के रूप में घर का खर्च निकालना शुरू किया और पैसा जुटाना शुरू किया। उनकी मेहनत को देखकर हरी भारतीय संस्कृति विद्यालय हरिद्वार में उनको दाखिला दिलवाया गया और उन्होंने यहां से 64 फ़ीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संस्कृत में ही उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में डिग्री हासिल की और आखिरकार यूजीसी नेट की परीक्षा संस्कृत में उत्तीर्ण कर ली है।

यह भी पढ़े:भारत सरकार ने दी हरी झंडी,हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिले 50 बेड और पांच करोड़ रुपए

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:साइबर ठगों ने बनाई परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट,प्रमुख वन सचिव के बेटे के साथ हुई ठगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top