Uttarakhand News

युवाओं की पसंद इंस्टाग्राम, युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सबसे आगे

Ad

हल्द्वानी: साल 2016 के बाद से सोशल मीडिया एक नई ताकत बनकर उभरा है। हालांकि इसकी शुरुआत साल 2014 से हो गई थी। केंद्र में काबिज और उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने भी युवाओं की फौज़ सोशल मीडिया के माध्यम से खड़ी की। ये बात किसी से नहीं छिपी है कि भाजपा को युवाओं का रिकॉर्ड समर्थन मिलता है। अब आप सोशल मीडिया पर हर राजनीतिक दलों की मौजूदगी देखेंगे। एक ही क्लिक पर संदेश लाखों लोगों तक पहुंच जाता और इसलिए उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है। साल 2022 तक आते आते फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे युवा काफी पसंद करते हैं। इसलिए उत्तराखंड के तमाम कैबिनेट मंत्री इस प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव

इंस्टाग्राम पर युवा कैबिनेट मंत्री व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा सबसे आगे निकल गए हैं। उन्हें करीब 1 लाख पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों बहुगुणा चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो उनके अकाउंट में काफी देखी जाती है। वहीं बात कैबिनेट टीम के कप्तान यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की करें तो उन्हें एक लाख 4 हजार लोगों फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम में पोस्ट ज्यादा जल्दी वायरल हो जाता है और इस वजह से यह सभी की पहली पसंद बन गया है। पिछले कुछ वक्त से राजनीतिक दल में भी इस प्लैटफॉर्म पर पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आ रहा है। फेसबुक पर भी सौरभ बहुगुणा के 5 लाख समर्थक हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी को 44, 98, 877 फॉलो करते हैं।

उत्तराखंड में हरीश रावत सोशल मीडिया पर सबसे आगे

बात ओवर ऑल करें तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे आगे हैं। इंस्टा पर उन्हें दो लाख और फेसबुक पर 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। राजनीतिक दल सोशल मीडिया के चलते युवाओं के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अब वह फेसबुक के अलावा अन्य प्लैटफॉर्म भी नजर बनाए हुए हैं। साल 2017 तक केवल फेसबुक पोपुलर था लेकिन अब इंस्टाग्राम उसकी जगह ले रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में कोई नया प्लेटफॉर्म राजनीतिक दलों को अपनी ओर खींच पाता है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top