Jobs

SBI ने निकाली 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका

Ad

SBI Recruitment: SBI Job Vaccancy: Job Alert:

ADVERTISEMENTS Ad

देश की जानी मानी संस्था SBI में नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। SBI के 13,000 से अधिक रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी जूनियर एसोसिएट क्लर्क (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पद के लिए नौकरी चाहते हैं वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 7 जनवरी 2025 तक चलेगी। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। अगर आप भी SBI में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

SBI ने 13735 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SBI ने उम्मीदवारों के लिए योग्यता भी निर्धारित की है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों की डिग्री 31 दिसंबर 2024 से पहले पूरी होने पर वह भी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का सलेक्शन

17 दिसंबर से शुरू हुई इस आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2025 है। इसके बाद पहले चरण में प्रिलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि अभी सुनिश्चित नहीं हुई है लेकिन संभावना है कि परीक्षा फ़रवरी 2025 में होगी। इसी के साथ मेन्स परीक्षा मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

परिक्षा, समय और अंक

बता दें कि उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा के 100 प्रश्नों को एक घंटे में पूरा करना होगा जो कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। वहीं मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा जिसमें उन्हें 190 प्रश्नों का उत्तर देना होगा और यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top