Dehradun News

उत्तराखंड की स्कूल बस ने 14 वर्षीय आर्यन को कुचला, बेटे की मौत से सदमे में परिवार

Ad

रुड़की: सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है। इस बार दल्लावाला गांव में एक स्कूल बस ने 14 साल के किशोर को कुचल दिया है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बस का चालक फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लक्सर नगर के प्राइवेट स्कूल की एक बस बच्चों को लाने छोड़ने का काम करती है। रोज की तरह मंगलवार सुबह भी चालक बस को लेकर जोगावाला गया था। जब बच्चों को लेने के बाद वह लौट रहा था तो घना कोहरा होने की वजह से दल्लावाला गांव से गुजरने के दौरान 14 वर्षीय आर्यन पुत्र बृजेश अचानक बस की चपेट में आ गया।

आर्यन की घायल हालत को देखकर तुरंत परिजन और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एसओ ने बताया कि तहरीर के बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top