Nainital-Haldwani News

नैनीताल: गांव में बाघ-बाघिन की हलचल, तीन दिन के लिए स्कूल बंद

Ad

नैनीताल: बाघ के खतरे को देखते हुए नैनीताल जिले में एक स्कूल को बंद करने का फैसला लिया गया है। मामला नौकुचियाताल के चनैती गांव का है। बाघ की हलचल के वजह से ग्रामीण डर के साए में रह रहे हैं। रात को लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं बाघ का जोड़ा गांव के आसपास लगातार नजर आ रहा है। बाघ किसी को नुकसान नहीं पहुंचाए, इसके लिए फैसला लिया गया है कि स्थानीय प्राथमिक स्कूल खड़की को 3 दिन बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने कहा कि सोमवार की शाम से ही बाघ ग्रामीण नवीनचंद्र और ज्वाला दत्त के आंगन के बेहद करीब नजर आया और पूरे रात उसकी मूवमेंट आसपास ही रही। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीण महिलाओं को जंगल में ना जाने की चेतावनी जारी की है। वहीं बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रहेगा।

बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन बाघ और गुलदारों का आतंक पहले से ज्यादा बढ़ गया है। सीआईओ केएस रावत ने कहा कि स्कूल को 3 दिन तक बंद रहेगा। वन रेंजर विजय मेलकानी ने स्थानीय महिलाओं को घास लेने के लिए जंगल की ओर ना जाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top