Uttarakhand News

मौसम विभाग का अलर्ट, प्रदेश के तीन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे

Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: School:Holidays: प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में कल बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top