Nainital-Haldwani News

बारिश का रेड अलर्ट, 13 सितंबर को भी नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे

Ad

Haldwani news: नैनीताल जिले में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। जिसके चलते 13 सितंबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। ( School closed on 13th september in Nainital district )

ADVERTISEMENTS Ad

कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 12 सितंबर, 2024 को अपरान्ह 01:00 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं ।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 13.09.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गए हैं। ( Red alert issued )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top