Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा को भगा ले गया स्कूल का कोच, तलाश में जुटी पुलिस

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को आखिरी बार उसी के स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था। परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। ( 10th class student missing in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

छात्रा और कोच की तलाश में जुटी पुलिस

तीन जुलाई को छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। तो इस पर छात्रा की भाभी उसे ढूंढने के लिए स्कूल पहुंचीं। तब पता चला कि बेटी स्कूल ही नहीं पहुंची थी। पूछताछ में सहेली ने बताया कि उसे आखिरी बार स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था। परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फुटबॉल कोच पर नाबालिग को भगाने के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। सर्विलांस की मदद से नाबालिग और आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है। ( School Football coach took away 10th class student )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top