Uttarakhand News

नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में 19 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी घोषित, ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Ad

Haldwani News: School Closed: 19 January 2024: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में लगातार कोहरा देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी है कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जिले के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top