Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के लिए सूचना, 6 जुलाई को भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी

Ad

Uttarakhand: Rainfall: Alert: Schools Closed: भारत मौसम विभाग द्वारा 05 जुलाई 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 06.07.2024 एवं दिनांक 07.07.2024 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। ( School holiday on 6th july in nainital district )

ADVERTISEMENTS Ad

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

कई जिलों में हो रही भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीनवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़को और घरों मे पानी भर रहा है। तो कई बारिश के चलते कई मार्ग भी बंद हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top