Nainital-Haldwani News

स्टेट चैंपियनशिप में देहरादून की जीत की हैट्रिक, हरिद्वार ने भी चखा जीत का स्वाद

Ad

हल्द्वानी: चकलुवा स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउण्ड में स्पोट्स स्कूल फाउन्डेसन(sspf) के तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरे दिन दो मैच खेले गये। जिसमें प्रथम मैच चम्पावत और देहरादून के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चम्पावत जिले की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाये।देहरादून की ओर से विश्वास गुलाठी ने 2 विकेट लिये। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की टीम ने 176/5 रनों पर जीत हासिल की। चम्पावत की ओर से सुनील सिंह ने 1,शेखर ने 1विकेट,सोनी ने 1 विकेट लिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतियोगिता का दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मध्य खेला गया। ऊधम सिंह नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर निर्धारित ओवर में 151/7 बनाये। वंश ने सर्वाधिक 28 रन बनाये।हरिद्वार के नासिर ने 3 विकेट लिये। हरिद्वार ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। मो० नाज़ ने सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। तेजदीप ने 39 रन बनाये।दोनों मैच क्रमशः25-25 ओवर के खेले गये।इस अवसर पर स्टेट कोर्डिनेटर उमेश जोशी, जिला कोर्डिनेटर दानसिंह कन्याल, दानसिंह भण्डारी, धीरेन डालाकोटी, पूर्वी डालाकोटी, विनय जोशी,महेन्द्र बिष्ट, हेमन्त जोशी, गिरीश मेलकानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top