Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में लगातार तीसरे दिन स्कूल की छुट्टी घोषित, कुल चार दिन का हुआ अवकाश !

Ad

हल्द्वानी: मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट /आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार जोशी ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बारिश के चलते स्कूल में 10 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टी प्रशासन द्वारा घोषित की गई है। 13 अगस्त को रविवार है यानी बच्चों को 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा। अगर मौसम सही रहता है तो सोमवार को बच्चे स्कूल जा पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top