Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पीएम मोदी की रैली, सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में पीएम मोदी पहली बार आ रहे हैं। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह ने कानून व्यवस्था एवं रूट डायवर्ट के मद्देनजर हल्द्वानी, रामनगर एवं कालाढूंगी परगना अंतर्गत यानी हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और कालाढूंगी के अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थान निजी और राजकीय को बंद रखने जाने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी का यह दौरा विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा दोबारा उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने का प्लान बना रही है। इसकों लेकर पीएम मोदी का यह प्रस्तावित रैली बेहद अहम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top