Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में बाल दिवस पर छात्राओं से भरी स्कूली बस का एक्सीडेंट, दो की मौत

Ad

नानकमत्ता: बाल दिवस के दिन आज हर स्कूल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मगर शाम होते होते एक दर्दनाक हादसे ने बड़ा दुख दे दिया। किच्छा में एक भयंकर हादसा हो गया। चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता टूर पर गई स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार एक छात्रा और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में 52 बच्चे सवार थे। हादसे में करीब 20 से 25 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक ट्रक से टक्कर हुई है।

इस टक्कर की वजह से बस सड़क पर पलट गई। बस में स्कूल का स्टाफ भी था। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बस किच्छा के वैद्य राम सुधि सिंह गर्ल्स हाई स्कूल की बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top