Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बनभूलपुरा को छोड़कर सभी क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे

Ad

Haldwani News: बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र छोड़कर कल यानि सोमवार से सभी क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनवाड़ी खोले जाएंगे। इसके अलावा कल से कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहेगा। इसके साथ ही कल से ट्रेनों का संचालन भी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से होगा। दूसरी ओर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी कल से टाइम टेबल के हिसाब से होगी पिछले स्थगित परीक्षाओं के लिए ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा दोबारा जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 8 फरवरी को मलिक के बगीचे से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और प्रशासन की टीम पर पथराव की घटना हुई। इस पूरी घटना में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाने पर लिया। इसके अलावा कई पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ।

अभियान खत्म होने के बाद वापस लौट रही टीम पर छत से पथराव किया गया। इस पूरी घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इसके बाद प्रशासन ने हल्द्वानी में CURFEW घोषित कर दिया था। शनिवार को CURFEW में ढील दी गई और अब केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में CURFEW लागू है। इसके अलावा CURFEW घोषित क्षेत्र में इंटरनेट सेवा को भी बंद किया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top