Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी खबर: छात्रसंघ चुनाव के चलते नैनीताल रोड के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को 24 दिसंबर को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव होना है। इसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफिक जाम की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है।

डीएम गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एव कार्यालयों मे उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top