Nainital-Haldwani News

मौसम विभाग का बारिश को लेकर अपडेट, कुमाऊं के 6 जिलों में स्कूल बंद

Ad

Uttarakhand news: Red Alert: Schools closed: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों में भी भारी बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते कई मार्ग बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। और लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा है। ( Red alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी इस दौरान छुट्टी रहेगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बात करें गढ़वाल मंडल की तो मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भी भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में पहली से बारहवीं तक तक सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखा गया है। इस दौरान यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। ( Schools Closed in Kumaun Districts )

रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top