Uttarakhand News

उत्तराखंड में 31 जनवरी से खुलेंगे कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल, आदेश जारी

Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पहले से जरा सी कमी आई है। इसी कड़ी में अब बोर्ड परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए शासन ने 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया है। जी हां, 31 जनवरी से कक्षा 10, 11, 12 के लिए भौतिक रूप से स्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि, कक्षा 1 से लेकर 9 व सभी आंगनवाड़ी केंद्र पहले की तरह ही पूरी तरह से बंद रहेंगे। बता दें कि मुख्य सचिव एसएस संधू ने बीती रात ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव एसएस संधू ने जारी किए आदेशों में बताया है कि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के सभी विद्यालयों में अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित की जाएंगी। इसके अलावा कक्षा 10, 11 व 12 के लिए स्कूल किस तरह से खुलेंगे, इस बारे में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। याद रहे कि बीते कुछ हफ्तों में कोरोना का प्रसार काफी तेजी से हुआ है। उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। इसी कड़ी में सरकार ने सभी स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top