Pithoragarh News

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया, जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

फिलहाल हल्द्वानी में नहीं खुलेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के निजी स्कूल
Ad

देहरादून : मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा दिनांक 14 सितम्बर,को जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ जिले में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत 15.09.2022 को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए हैं आदेश में समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top