Uttarakhand News

फैसला:उत्तराखंड के स्कूलों में फिलहाल ऑफलाइन पढ़ाई नहीं होगी लेकिन शिक्षकों को जाना होगा

उत्तराखंड में जल्द खोले जा सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी किया इशारा
Ad

हल्द्वानी: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई और स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया। सरकारी स्कूलों में गुरुवार से शिक्षकों को जाना होगा। विद्यार्थियों को लेकर फैसला बाद में होगा क्योंकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच सरकार कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहती है जो बच्चों के लिए खतरा बनें।

ADVERTISEMENTS Ad

 शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि फिलहाल स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज होगी। विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने के विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से 5 प्राथमिक विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 6 से अंग्रेजी माध्यम में छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए अतिथि शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर नियुक्ति विभाग करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top