Nainital-Haldwani News

सोमवार को नैनीताल जिले में स्कूल बंद रहेंगे

Ad

Haldwani: School: Closed: पिछले 24 घंटे से नैनीताल जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है कई जगह मार्ग बंद होने की खबरें आ रही है लगातार हो रही बारिश के चलते जिला अधिकारी ने नैनीताल जिले में कल यानि सोमवार को अवकाश किए जाने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top