Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में 23 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश, डीएम ने जारी किए आदेश

Ad

Haldwani News: नैनीताल जिले में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी की तरफ से नैनीताल जिले के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है जिसके बाद जिले के सभी स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम के आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 22 अगस्त, 2023 को सायं 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 अगस्त, 2023 से 24 अगस्त, 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त ( पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 23.08.2023 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 23.08.2023 (बुधवार)) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top