Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पूरी रात हुई बारिश, जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया

Ad

हल्द्वानी:रात्रि से लगातार जारी बारिश के दृष्टिगत जनपद में शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आगनवाड़ी केंद्र में रहेगा 08 अक्टूबर (शनिवार)का अवकाश-जिला मजिस्ट्रेट।
जनपद में देर रात्रि से हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।
जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 08 अक्टूबर (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top