Nainital-Haldwani News

ठंड के चलते कक्षा 5 तक स्कूल रहेंगे बंद, नैनीताल जिले की 4 तहसील के लिए आदेश जारी

Ad

Nainital: School: Haldwani: Winter: Cold: नैनीताल जिले में लगातार बने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खराब मौसम से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भाबर क्षेत्र के मैदानी इलाकों में प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस निर्णय के तहत तहसील हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढुंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 और 17 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस अवकाश की सूचना समय रहते सभी संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी गई है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top