Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बरसात नहीं रुक रही है, जिले में स्कूल भी नहीं खुलेंगे… आदेश जारी

Ad

हल्द्वानी-निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर, 2022 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना है। तदक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top