Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवक घायल

File Photo
Ad

हल्द्वानी: जनपद में एक और सड़क हादसे ने लोगों को मायूस किया है। बीती रात नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर एक स्कूटी अनियंत्रित होने के उपरांत गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे, जो स्कूटी के साथ खाई में गिर गए। सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनका रेस्क्यू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नैनीताल हाईवे पर आम पड़ाव संकरा पुल के समीप एक स्कूटी गहरी खाई में गिरी थी। इस हादसे में अरुण, चिराग व एक अन्य युवक निवासीगण राजपुरा, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्योलिकोट पुलिस ने मौके पर जाकर उन्हें खाई से निकला और हल्द्वानी अस्पताल इलाज हेतु भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top