Nainital-Haldwani News

भीमताल में शराब लेने पहुंचे SDM, फिर पकड़ी गई ओवररेटिंग

Ad

Bhimtal News: भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों द्वारा तय दरों से अधिक मूल्य वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने बुधवार को भीमताल स्थित एक शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्वयं दुकान से शराब की एक बोतल खरीदी, जिसमें दुकानदार ने अधिक मूल्य वसूला। जब एसडीएम ने पूछताछ की, तो दुकानदार ने ओवररेटिंग की बात स्वीकार की। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए और दुकान के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

एसडीएम खालिक ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top