Nainital-Haldwani News

देवखड़ी नाले में बहे युवक का नहीं चला पता, हल्द्वानी की सड़कों के नीचे चल रहा है सर्च ऑपरेशन

Ad

हल्द्वानी : 13 जुलाई 2024 सूचना: 2 दिन पूर्व देवखड़ी नाले में पानी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, सिचाई विभाग ने शनिवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में वाक वे मॉल के सामने पंप एवं सेप्टिक टैंक गाड़ी तथा मोटर लगा कर नहर कवरिंग वाले क्षेत्रों से पानीं बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके पश्चात नगर निगम से नवाबी रोड तक मेनहोल खुलवा कर खोजबीन की गयी। इस दौरान कई जगह जेसीबी लगाकर मालवा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों पर सर्च अभियान में लगी टीमों ने नहर के अंदर जाकर तलाश की।

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने कहा कि पुलिस प्रशासन व अन्य टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर और नहर के बहाव क्षेत्र में जाने वाला पानी लालकुआं क्षेत्र की नहर में भी जाता है, सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीमे सर्च अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से स्निफर डॉग मंगवाकर भी तलाशी की गई। लापता हुए व्यक्ति के परिजनों को भी अभियान की जानकारी देते हुए उनके द्वारा सुझाये गए बातों पर भी कार्य किया गया, परिजनों द्वारा अभियान के प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top