Dehradun News

उत्तराखंड में बनेगा दूसरा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में घोड़ाखाल के बाद अब देहरादून में भी सैनिक स्कूल बनेगा। रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए देशभर में 21 नए सैनिक स्कूल का फैसला किया है। मंजूरी मिलने के बाद देहरादून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्‍ड स्कूल को सैनिक स्कतूल के रूप में तब्दील किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल ही राज्य का एकलौता स्कूल है जो कि रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है। सैनिक स्कूल में दाखिले कक्षा 6 और कक्षा 9 में किए जाते हैं। स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों को एनडीए परीक्षा के लिए तैयार करना होता है। आपको बता दें कि देहरादून से पहले रुद्रप्रयाग जिले में भी सैनिक स्कूल खोलने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। इसको स्वीकृति भी मिल गई थी, पर कुछ कारणों के वजह से अभी तक आगे की कार्यवाही नहीं बढ़ी।

देशभर में 21 नए सैनिक स्कूलों को मंत्रालय संबंधित प्रदेश की सरकार अथवा निजी स्कूल या एनजीओ के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में इन स्कूलों का संचालन किया जाएगा। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं को इन स्कूलों में कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा।

इस परीक्षा से 40 प्रतिशत छात्रों का चयन किया जाएगा। जबकि 60 प्रतिशत छात्र संबंधित स्कूल के ही रहेंगे, यदि वह सैनिक स्कूल सोसायटी पैटर्न में प्रवेश लेना चाहते हैं। आगामी मई के पहले सप्ताह से इन नए सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का सपना सेना, नौसेना व वायुसेना में बतौर अधिकारी बनने का होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top