Uttarakhand News

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान, खिलाड़ियों ने दिया संदेश

Ad

देहरादून: सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के तत्वाधान में नगर निगम, देहरादून के सहयोग से शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अभियान में नगर निगम, देहरादून द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों द्वारा परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ रहता है।

शहर के मध्य स्थित होने तथा खेल के मैदान के कारण यहाँ पर अत्यधिक मात्रा में लोगों की आवाजाही रहती है। लोग अपने साथ लाई गयी खाद्य सामग्री के सेवन के उपरांत थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि इधर-उधर फेंक देते हैं। नगर निगम, देहरादून की ओर क्लब को दस्ताने, कूड़ा निस्तारण थैलियाँ तथा इकट्ठा किये गये कूडे़ को डपिंग ग्राउण्ड तक ले जाने के लिए वाहन भी प्रदान किया गया। इस अभियान के दौरान 02 ट्राली कूड़ा एकत्र किया गया।

क्लब के अध्यक्ष श्री पन्ना लाल शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया कि क्लब खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में अपना योगदान देता रहता है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरूद्ध एवं जीरो वेस्ट के संबंध जागरूकता लाने के लिए क्लब कार्य करता रहा है। उन्होंने लोगों से यह अपील की कि कूड़े को कूड़ेदान में डाला जाय। जब तक व्यक्ति स्वयं में यह अनुशासन नहीं लायेगा, तब तक स्वच्छता अभियान का उद्देश्य को पूरा नहीं होगा।

इस अवसर पर क्लब के महासचिव श्री प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव जे0पी0 मैखुरी एवं संजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर नेगी,संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डे, डॉ आशीष कुमार मिश्र, रमेश बर्त्वाल, सुनील लखेड़ा, देवेन्द्र रावत, राजेन्द्र रतूड़ी, शारदा शर्मा, गोदावरी रावत तथा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top