Health

सचिव स्वास्थ्य ने की बड़ी कार्रवाई…शराब पी कर ड्यूटी करने वाले रायपुर सीएचसी सेंटर के डॉक्टर की सेवाएं की समाप्त

Ad

देहरादून, सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही डॉक्टरों को अब नैतिकता का पाठ भी पढ़ा रहे हैं जिससे डॉक्टर अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सके।। पहले शराब के नशे में मरीजों का उपचार करने के मामले अल्मोड़ा के चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरती गई तो अब राजधानी देहरादून से लगे रायपुर स्थित सीएचसी सेंटर में संविदा पर तैनात चिकित्सक डीसी सेमवाल का मामला स्वास्थ्य सचिव के संज्ञान में आया।। मामला संज्ञान में आते ही सचिव स्वास्थ्य ने शराब पीकर अस्पताल में मरीजों का उपचार करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई करते हुए सेवाएं समाप्त कर दी है।संविदा पर तैनात डॉ दिनेश चंद्र सेमवाल की सेवाओं को अब समाप्त कर दिया गया है।। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने इस तरीके के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अपने पेशे के साथ खिलवाड़ ना करें जिससे दूसरो की जान जोखिम में पड़े।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को इस ऐसे मामलों से बचना चाहिए

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top