Nainital-Haldwani News

नैनीताल में अचानक बढ़ी सुरक्षा, आखिर क्यों तैनात हुई पैरामिलिट्री फोर्स? जानिए…

Paramilitary Force
Ad

Haldwani News | Uttarakhand Security | SSB Deployment | CAPF | Tourism Security | Kailash Mansarovar Yatra | Nainital Police : उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुई आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर नैनीताल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।

पर्यटन सीजन शुरू होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने नैनीताल जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

यह पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और प्रमुख यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। जवान पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी Manjunath TC ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन और धार्मिक यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कुमाऊं मंडल से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो चुकी है…जबकि जून महीने में कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं…ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top