Health

जीडीएमसी में रेडियोलॉजी विभाग की ओर से बीएमआरआईटी के छात्रों के लिए आयोजित किया गया सेमिनार,

Ad

दून मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग की ओर से बीएमआरआईटी के छात्रों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दून पैरामेडिकल और सीएमआईएस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, प्राचार्य पैरामेडिकल कॉलेज डा. हरीश बंधु ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि तकनीकी में महारथ हासिल करे। उसी से मरीज को बेहतर जांच एवं उपचार कर पाएंगे। कहा रेडियोलॉजी के बिना उपचार संभव नहीं है। विशेषज्ञ अभिषेक आनंद, अनंतराम उनियाल, हिमांशी, निधि काला ने एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई की नवीन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मानसिक विकास के लिए टिप्स दिए। क्विज में अंकुश पाल, आकाश, मनोज नेगी ने बाजी मारी। इस दौरान समन्वयक महेंद्र भंडारी, अभय नेगी, गौरव चौहान, आसिफ, मयंक आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top