Uttarakhand News

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पुराने नेता ने छोड़ी पार्टी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राणा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। साथ ही पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। बता दें कि राणा पिछले 25 सालों से पार्टी के साथ हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

द्वारीखाल प्रखंड के ब्लाक प्रमुख व पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राणा ने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा है कि निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं की उपेक्षा कर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। 15 साल से विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने के बावजूद उन्हें साल 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया।

राणा का कहना है कि वर्तमान में भी पार्टी में गुटबाजी है। पार्टी के और भी कई कार्यकर्ता इस रुख के आहत हैं। पत्र में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। पिछले ढाई दशक से कांग्रेस के साथ जुड़े नेता का पार्टी से जाना लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top