Uttarakhand News

रिपोर्ट्स: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पुष्टि कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में पायलट सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में बैठे यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। इसी बीच बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सात लोगों की मौत हो गई है। हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ है।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का है। फिलहाल रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top