Haridwar News

उत्तराखंड में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, याद आया साल 2019 का मंजर

Ad

हरिद्वार: कच्ची शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत हो गई है। जानलेवा शराब की यह कहानी पूरे जिले में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। साल 2019 में 30 ग्रामीणों की कच्ची शराब पीने से मौत हुई थी। अब लोगों में इसी बात की दहशत फैल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ का है। जहां कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस व प्रशासन की टीमें सूचना के तुरंत बात से ही सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि पांच गांव वालों की मौत शनिवार तो दो की मौत शुक्रवार को हुई है।

फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला, गांव शिवगढ़ में मनोज, अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। यह पहली बार नहीं है जब जिले में कच्ची शराब संकट बनकर खड़ी हो गई है। पहले भी कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। साल 2019 में 30 ग्रामीणों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। शराब माफियाओं पर भी कार्रवाई हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top