Nainital-Haldwani News

नैनीताल जाने वाले ध्यान दें, रात भर हुई बारिश के बाद सात मार्ग हुए बंद

File Photo
Ad

नैनीताल: बारिश ने एक बार फिर जनपद नैनीताल में कई मार्ग बाधित कर दिए हैं। मैौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए बारिश के आसार भी जताए हैं। बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से दो राज्य मार्ग बंद हो गए हैं। साथ ही पांच ग्रामीण मार्ग भी बंद हुए हैं। बारिश के कारण सरोवर नगरी में भी जनजवीन अस्त व्यस्त है। हालांकि, बारिश के कारण नैनीझील के जलस्तर में जरूर सुधार हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम पांच बजे से नैनीताल शहर में लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह दस बजे के आसपास बारिश थमी है। मगर एक बार फिर आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रातभर लगातार तेज बारिश हुई है। जिस वजह से सैलानियों के लिए रविवार को नैनीताल पहुंचना भी आसान नहीं रहा। पर्यटक अपने अपने होटलों से बाहर आने के इंतजार में हैं।

जिले की कई सड़कों पर बारिश का असर पड़ा है। इसी कारण भूस्खलन और मलबा आ जाने से जिले के दो राज्य और पांच ग्रामीण मार्ग पर यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। हालांकि, लोनिवि द्वारा बुलडोजर की मदद से मार्ग खोलने की कोशिश की जा रही हैं। बता दें कि रामनगर-भंडारपानी, बिचखाली- पातली, अमृतपुर-जमरानी, कौंता कंकोड- हारिशताल, चमोली-बडोन, काठगोदाम-सिमलिया, नलैना- चौपड़ा मार्ग बंद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top