Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने नोएडा में किया कमाल, इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मिला तीसरा स्थान

Ad

Tejas Tiwari Haldwani: FIDE Chess Competition: International Level Haldwani Player:

ADVERTISEMENTS Ad

बड़े-बड़े पुरोधा, राजनेता यहाँ तक की भारतीय इतिहास के कई शासकों द्वारा शतरंज की बारीकियों को समझने के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने के किस्से विख्यात हैं। शतरंज दिखने में शांत और रोमांचित खेल ज़रूर लगता है लेकिन इसमें लगने वाले पैंतरे कुश्ती से कम नहीं होते। भारत में शतरंज के खेल में कई लोगों ने अपने तेज़ दिमाग और खेल की समझ से विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत की योग्यता और मानसिक स्तर का प्रतिनिधित्व विश्वस्तर पर किया है। भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के बीच हल्द्वानी के एक सात साल पुराने नाम ने जोरदार हलचल मचा दी है। सात साल पुराना कहें या केवल सात साल का, यह नाम है तेजस तिवारी।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में रहने वाले इस सात साल के नन्हे से शतरंज के खिलाड़ी ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई धुरंधरों को चौंका दिया है। नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय नोएडा ओपन इंटरनेशनल FIDE रेटेड रेपिड शतरंज टूर्नामेंट में हल्द्वानी के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने अंडर 8 केटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में तेजस ने 9 में से 6 मैच जीतकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

तेजस की शतरंज में रुचि 3.5 साल की आयु से ही बढ़ने लगी थी। तेजस अपने घर के सदस्यों को शतरंज खेलते हुए देखता और खेल की छोटी बड़ी हर बारीकी को बड़े ध्यान से समझता था। छोटी सी उम्र में खेल की बारीकियों को तेजस ने कुछ इस प्रकार पकड़ा कि मात्र 5 साल की उम्र में तेजस को विश्व के सबसे युवा FIDE रेटेड खिलाड़ी के रूप में ख्याति मिलने लगी। 2024 में नोएडा में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने से पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तेजस ने हल्द्वानी उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top