Nainital-Haldwani News

रामनगर रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियों के साथ एक युवक पकड़ा गया

Ad

हल्द्वानी: महामारी के चलते लॉकडाउन व Curfew के बाद राज्य में अनैतिक कार्यों का ग्राफ बढ़ा है। नशे के तस्कर और देह व्यापार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर और देहरादून से देह व्यापार के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कई बड़े शहरों में स्पा सेंटर में भी इस तरह की गतिविधियां पकड़ी गई है। ताजा मामला रामनगर से सामने आया है। एक रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की एंट्री रिजॉर्ट रेजिस्टर में नहीं हुई थी।मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व रात्रि में पुलिस ने मोहान बार्डर पर स्थित ड्यू ड्रॉप रिजॉर्ट में छापा मारा। पुलिस ने 5 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की एंट्री रेजिस्टर में नहीं थी। रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस को पर्यटकों को लुभाने के लिए देह व्यापार के चलने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। मौके से पकड़ी गई युवतियां राजस्थान , दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। युवक नूर हसन और पांच युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि विशाल नाम का एक युवक मौके से फरार हो गया। छापेमारी में पनिरीक्षक लता बिष्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल, कांस्टेबल किशन सिह ,महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला, कुसुम बिष्ट, कॉन्स्टेबल रिजवान अली, कांस्टेबल ललित आगरी,कांस्टेबल सतीश पंत, कांस्टेबल संजय दोसाद, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान महर शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top