Haridwar News

उत्तराखंड:होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया, मालिक हुआ फरार

Ad

हरिद्वार: पुलिस ने लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में छापेमारी की और सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया,वहीं होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को लक्सर में सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर होटल प्रिंस से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि, होटल मालिक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई में होटल प्रिंस को सील कर दिया है और होटल मालिक व गिरफ्तार तीनों जोड़ों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top