Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी का हैरान करने वाला मामला, युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से एक बहुत ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी हैं, जिन्हें पीड़िता के भाई की तहरीर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ साथ जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी का ये पूरा मामला है। एक युवक ने थाने में आकर तहरीर दी और पुलिस को बताया कि दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसकी बहन के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि पांच फरवरी की शाम को गौरव जोशी और सुमित रौतेला उसकी बहन को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए थे।

जंगल में दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब बहन घर लौटी तो उसने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। युवक की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद सात फरवरी को दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। दोनों के मिलते ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

इस मामले के जांच अधिकारी की मानें तो पीड़िता के भाई ने युवती की उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताई थी। मगर जांच पड़ताल में पीड़िता की उम्र 20 साल पता चली है। इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top