Nainital-Haldwani News

काठगोदाम में मुंहबोले भाई ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर दस लाख हड़पे

Ad

हल्द्वानी: रिश्तों की कोई कद्र नहीं रह गई है। आए दिन कुछ लोग समाज को गंदा करने पर तुले हुए हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में तैनात अधिकारी की पत्नी के साथ उसके मुंहबोले भाई ने दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दस लाख रुपए भी डकार लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वे लोग दस साल से रेलवे कॉलोनी के निवासी हैं। रवि कुमार नामक कॉलोनी का निवासी उसे मुंहबोली बहन भी मानता है। अगस्त 2019 में जब उसके पति ड्यूटी पर गए थे तो आरोपी कई बार की तरह घर पर आया और खाने-पीने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशा डालकर पिला दिया।

महिला बेहोश हुई तो युवक ने उसके सोथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में जब महिला को होश आया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार संबंध बनाए। साथ ही दस लाख रुपए भी हड़प लिए। इसके लिए महिला को जेवर तक गिरवी रखने पड़े।

महिला के पति को पता चला तो आरोपी ने उसे भी धमकी दी। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित रवि कुमार पर दुष्कर्म व धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top