Dehradun News

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे उत्तराखंड के शान मिश्रा, जैकी श्रॉफ के साथ लीड रोल में आएंगे नजर

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा अब मायानगरी मुंबई में जाकर भी अपना नाम बना रहे हैं। कई सारे युवा अभिनेता या अभिनेत्री बनकर बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। अब देहरादून के थिएटर से अभिनय की शुरुआत करने वाले शान मिश्रा भी बॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में शान मिश्रा के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग जून में ही की जाएगी। जिसके लिए दून, ऋषिकेश और मसूरी के कई जगहों को चिन्हित किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब देहरादून के जाखन के रहने वाले शान मिश्रा प्रदेश को गौरव के पल दे रहे हैं। वह 2018 से ही मुंबई में है और कई टीवी धारावाहिक में काम कर चुके हैं। उनकी पढ़ाई कारमन स्कूल से हुई। साल 2013 से 2016 तक शान अविकल थिएटर ग्रुप से जुड़े थे।

शान कई खिताबों को भी अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2014-15 में सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब शान ने जीता था। इसके अलावा साल 2018 में दिल्ली में यंग अचीवर्स नेशनल अवार्ड जीता। बता दें कि शान सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल के अलावा आजाद चैनल पर प्रसारित लवपंथी में अर्जुन पंडित का मुख्य किरदार निभा चुके हैं। अब उत्तराखंडवासियों को उनके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top