Dehradun News

शर्मसार: देहरादून की सड़क पर पलटा ट्रक और मदद की बजाए आम लूटने लगी जनता

Mangotruckaccident
Ad

देहरादून: कल देर रात रिस्पना पुल पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब करीब 3:30 बजे आम से भरा ट्रक अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 600 पेटियां आम लदी हुई थीं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रक के पलटते ही सैकड़ों पेटियों में भरे आम सड़क पर बिखर गए। यह नजारा देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँच गए और देखते ही देखते सड़क से आम बटोरने की होड़ सी मच गई। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी जैसा माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागकर आम इकट्ठा करते नजर आए।

इस दौरान पुल पर लंबा जाम भी लग गया..जिससे आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और ट्रक को हटवाने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top