Sports News

उत्तराखंड:ऋषिकेश निवासी शाश्वत डंगवाल का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन

Ad

देहरादून: युवा वर्ग क्रिकेट टीम में अपने खेल से पहचान बनाने वाले शाश्वत डंगवाल का चयन भारतीय-19 टीम में हुआ है। अंडर-16 और अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन के बल पर शाश्वत सुर्खियों में रहे थे। उन्हें ZCA और चैंलेंजर ट्रॉफी से भी कॉल आ चुका है। शाश्वत गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान देने में समक्ष हैं। शाश्वत ने अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में 13 विकेट झटके थे। इसी प्रदर्शन के बल पर शाश्वत डंगवाल को टीम ई में शामिल किया गया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में एक फिफ्टी के साथ 121 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश के रहने वाले शाश्वत 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह उत्तराखंड के लिए अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके पिता का नाम कैशव डंगवाल और मां मीनू डंगवाल शिक्षक हैं। उनके कोच का नाम अमित शर्मा है। सीएयू से मिली जानकारी के मुताबिक शाश्वत का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में वनडे सीरीज के लिए हुआ है जो कि कोलकाता में 27 नवंबर से इंडिया ए इंडिया बी और बांग्लादेश अंडर-19 के बीच खेली जाएगी जो 7 दिसंबर तक चलेगी।

CAU के मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन अमित पांडे ने कहा कि कम वक्त में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है जो सच में खुशी की बात है। कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट गतिविधियां बंद थी। इसके बाद भी युवा खिलाड़ियों ने अपने ऊपर शानदार काम किया और संघ ने उन्हें हर मोर्चे पर सहयोग किया है। उम्मीद है कि शाश्वत की तरह उत्तराखंड से अन्य खिलाड़ी भी भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top