Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड के विद्यार्थियों को शिक्षकों ने दिया बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव मुक्त पढ़ाई करने का मंत्र

Ad

शैमफोर्ड स्कूल जयपुर बीसा हल्द्वानी में कक्षा 10 के छात्र छात्राओं के लिए विशेष काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, एसोशिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्या सी के अमोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाऐं दी और बच्चों को तनावरहित तरीके से परीक्षा देने के लिए टिप्स दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बच्चों को बताया कि बोर्ड परीक्षाऐं ही इम्तहान नहीं हैं बोर्ड एग्जाम के लिए जितना रिलेक्स रह सकें, उतना ही अच्छा है लेकिन एग्जाम प्रेशर के चलते ना चाहते हुए भी बच्चे स्ट्रेस लेते हैं। उन्होंने बच्चों को एक्सरसाइज करने, खाना ढंग से खाने तथा पूरी नींद लेने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के लिए सीबीएसई द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देर्शों की जानकरी दी तथा बच्चों को उनका पालन करने की सलाह दी तथा आशा जताई कि बच्चे आगामी परीक्षाओं में अपना उतकृष्ट प्रदर्शन देकर विद्यालय एवं अभिभावकों को नाम रौशन करेंगे।

एसोशिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी ने बच्चों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि बच्चों को बचे हुए समय का सदुपयोग करते हुए कोर्स को रिवाइज करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल तथा सोशल मीडिया से दूर रहने की भी सलाह दी। सभी अध्यापकों ने बच्चों आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट, एसोशिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, चेयपर्सन ऋचा बिष्ट, प्रधानाचार्या सी के अमोला, अकेडमिक कोर्डिनेटर के एन उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top