Nainital-Haldwani News

नैनीताल के इस क्षेत्र को कंटेन्टमेंट जोन घोषित किया गया, अगले आदेश तक नहीं होगी किसी की एंट्री

हल्द्वानी: दुबई से लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, दमुवाढूंगा को बनाया कंटेनमेंट ZONE
Ad

नैनीताल: कोरोना वायरस के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद टेस्टिंग को बढ़ाया गया है तो कोरोना वायरस के केस भी बढ़ने लगे हैं। नैनीताल में नए साल को लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है। सैलानियों के सख्त गाइडलाइंस बनाई जा रही है। कोरोना वायरस का खतरा जिले में ना बढ़े, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। ताजा मामला बीडी पांडे हॉस्पिटल से सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय नैनीताल में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी शेरवुड स्टाफ क्वार्टर तल्लीताल के रहने वाले हैं।  कोविड 19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड प्रसार की प्रबल सम्भावना को देखते हुए कोविड प्रसार की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभाव से संयुक्त मजिस्टेट प्रतीक जैन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शेरवुड स्टाफ क्वाटर तल्लीताल को माइक्रो कनटेन्टमेंट जोन घोषित किया। उन्होंने कहा अग्रिम आदेशों तक समस्त गतिविधियों को स्थगित रखते हुये बाहरी व्यक्तियो का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top