Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कालू सिद्ध मंदिर के शिफ्ट होने को लेकर नया अपडेट

Ad

HaIdwani News: Kalusidh Mandir: शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कालाढूंगी रोड में स्थित कालू सिद्ध मंदिर को भी शिफ्ट किया जा रहा है। वही नए मंदिर का निर्माण भी तेजी से हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में एसडीएम हल्द्वानी और कालू गिरी महाराज ने नव निर्माण मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास हेतु मंदिर को शिफ्ट किया जा रहा है और इस वजह से हम प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ने हमारी भावनाओं का ध्यान रखा है और मंदिर निर्माण के लिए हमारे निवेदन को स्वीकार भी किया है।

कालु सिद्ध बाबा के प्रति करोड़ों लोगों की श्रद्धा है। दूसरी तरफ एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि नए मंदिर का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ये काम पूरा हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top