Uttarakhand News

धामी सरकार का बड़ा गिफ्ट, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया गया

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा से लेकर पूरी शिक्षा के ढांचे पर ज्यादा बल दे रही है। शिक्षकों के साथ साथ शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हर किसी का ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में अब धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। बता दें कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों के मानदेय को ₹20000 तक बढ़ा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को अभी तक ₹15000 की मानदेय मिलता था। लेकिन अब काफी समय से लंबित शिक्षा मित्रों की मांग को देखते हुए मानदेय में ₹5000 की वृद्धि की गई है।

हालांकि इसके लिए तैयारी दिसंबर से ही शुरू कर दी गई थी। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से 18 दिसंबर 2021 को एक पत्र शासन को भेजा गया था। जिसमें शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का जिक्र किया गया था। अब इस पर धामी सरकार ने फैसला ले लिया है। अपर सचिव ने बताया कि राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है। इससे करीब 750 शिक्षामित्रों को लाभ होगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top